हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस ने जारी की 59 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें सभी नाम
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 59 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।हालांकि 9 सीटों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोनल जिले की अर्की सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू नादौन सीट से चुनाव लड़ेंगे।सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन में वीरभद्र की पसंद को महत्व दिया गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 68 उम्मीदवारों की लिस्ट,देखें पूरी लिस्ट
First list of Congress candidates for Himachal Pradesh assembly election 2017. pic.twitter.com/wxFduyf7Sa
— Himachal Congress (@INCHimachal) October 18, 2017
गौरतलब है कि नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को की जाएगी। वर्तमान हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी 2018 को खत्म हो रहा है।





