You are here

बिग बॉस की Ex- कंटेस्टेंट ने युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया

युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की शादी एक मार्च, 2014 को आकांक्षा शर्मा से हुई थी।

Yuvraj Singh Booked for Domestic Violence by Sister-in-Law Akanksha Sharma Breaking News अन्य ख़बरें समाचार 

युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की शादी एक मार्च, 2014 को आकांक्षा शर्मा से हुई थी।

बिग बॉस 10 की प्रतिभागी आकाँक्षा शर्मा ने क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। आकांक्षा शर्मा की वकील स्वाती सिंह मलिक ने बताया कि आकांक्षा ने अपनी पति जोरावर सिंह, सास शबनम सिंह और देवर युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। मामले की पहली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी। आकांक्षा शर्मा के वकील ने आगे  कहा कि , “घरेलू हिंसा का मतलब सिर्फ शारीरिक हिंसा नहीं है। इसका मतलब मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से भी है। युवराज सिंह पर भी ये बात लागू होती है। जब आकांक्षा के साथ गलत हो रहा था, तब युवराज सिंह चुप रहे।” उन्होंने आगे कहा कि, “जब युवराज और जोरावर की मां आकांक्षा पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रही थी, तब युवराज ने भी आकांक्षा पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया था।”

Ex-Bigg Boss 10 contestant Akanksha Sharma

 

 

बता दें कि जोरावर ने एक मार्च, 2014 को आकांक्षा शर्मा से शादी की थी, लेकिन 4 महीने के अंदर आकांक्षा अपनी शादी से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से शादी को लेकर ये बात सबसे पहले आकांक्षा ने बिग बॉस के घर में बताई थीं, जिसके बाद इस खबर को लेकर हर कहीं चर्चा शुरू हो गई थी।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment