मोदी सरकार ने दिया जवानों को दिवाली का तोहफा
मोदी सरकार ने दिवाली के मौके पर घर से दूर रहकर देश की सेवा कर रहे सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को एक तोहफा दिया है। देश के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवान 19 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन से सैटेलाइट फोन से एक रुपये प्रति मिनट की दर से अपने घरवालों से बात कर सकेंगे। फिलहाल जवानों को 1 मिनट का 5 रुपये प्रति मिनट देना होता है।
संचार मंत्री मनोज सिंहा ने कहा है कि अब बिल की चिंता किये बगैर देश के सपूत घरवालों से दिल खोल कर बातें कर सकेंगे। टेलीकॉम मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि डीसीपीटी सेवा के लिए अभी सुरक्षा बलों को सैटेलाइट फोन कनेक्शन के लिए 500 रुपये मासिक शुल्क देना होता है जिसे समाप्त कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि ,जवानों और अधिकारियों की आवश्यकताओं को देखते हुए और संचार में होने वाले भारी खर्च के मद्देनजर सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला किया है ताकि परिवार वालों से बातचीत करने में जवानों और अधिकारियों को सुविधा हो।
देश की विभिन्न सेना के जवानों और अधिकारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली डीएसपीटी सेवा(Satellite सेवा) पर कोई भी मासिक शुल्क नहीं लिया जायेगा/1 pic.twitter.com/RvGNhdsLXC
— Manoj Sinha (@manojsinha_) October 18, 2017
और टेलीफोन कॉल दर जो अभी तक 5 रु प्रति मिनट है उसको घटाकर 1 रु कर दिया गया है /2 pic.twitter.com/vfPFeqa63y
— Manoj Sinha (@manojsinha_) October 18, 2017
दीपावली के इस तोहफे के साथ अब सेना के जवान और अधिकारी अपने घर ,मुख्यालय कहीं भी अधिक खर्चे की चिंता किये बिना, मन भरके बात-चीत कर सकते हैं/3 pic.twitter.com/CW0SzvNn8m
— Manoj Sinha (@manojsinha_) October 18, 2017
क्या है डीसीपीटी सेवा ?
डीएसपीटी(डिजिटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल) सेवा बीएसएनएल द्वारा देश के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र जहाँ संचार का कोई अन्य माध्यम नहीं है वहां उपलब्ध कराई जाती हैं।देश के अंतिम छोर में रात, दिन सीमा की चौकसी करने वाले आरपीएफ, बीएसएफ, बीआरओ, आईटीबीपी जैसी विभिन्न अर्द्धसैनिक इकाइयों के जवान और अधिकारी इस फोन के माध्यम से अपने घरवालों से फोन पर बात करते हैं।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉल दरें कम करने के लिए ट्वीट कर मनोज सिन्हा का शुक्रिया अदा किया है।
Thank you Shri @manojsinhabjp for reducing the DSPT call rates for Army & CAPF personnel. This decision will be of great help to the forces. https://t.co/PGMGUAK5bS
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 18, 2017
