रणजी ट्रॉफी 2017:टीम इंडिया से बाहर चल रहे जडेजा ने चयनकर्ताओं को दिया ‘दोहरा’ जवाब!
रणजी ट्रॉफी में जडेजा का यह पांचवां दोहरा शतक है।
रणजी ट्रॉफी में जडेजा का यह पांचवां दोहरा शतक है।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाकर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है।जडेजा ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी के मैच में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 201 रनों की शानदार पारी खेली है। जडेजा ने अपनी पारी के दौरान 23 चौके और दो छक्के लगाए। सौराष्ट्र ने जडेजा के इस बेहतरीन पारी की बदौलत 7 विकेट पर 624 रन के विशाल स्कोर पर समाप्त घोषित की। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 103 रन बनाए हैं।गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 20 रन देकर एक विकेट भी लिया।रणजी ट्रॉफी में जडेजा का यह पांचवां दोहरा शतक है।
200+ by Ravindra Jadeja in #RanjiTrophy for Saurashtra
232* v Ori in 2008
314 v Ori in 2011
303* vGuj in 2012
331 Rlys in 2012
201 J&K today— Mohandas Menon (@mohanstatsman) October 15, 2017
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय चयनकर्ताओं ने रवींद्र जडेजा और टीम के शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आराम के नाम पर टीम से बाहर रखा गया है।इस से पहले जडेजा और अश्विन को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी टीम में जगह नहीं मिली थी। रवींद्र जडेजा ने दोहरा शतक ठोक चयनकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि उनकों टीम में जगह न देकर चयनकर्ताओं से कितनी बड़ी ‘चूक’ हुई है। अब ऐसा भी कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों को वन डे मैचों में शायद ही आजमाए। इसके पीछे इनकी जगह पर आए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का जबर्दस्त प्रदर्शन है।



