You are here

इसलिए 13:03PM को हुआ ‘पद्मावती’ का ट्रेलर रिलीज़, बिना डायलॉग के ट्रेलर में छाया खिलजी

Padmavati Trailer Released Breaking News आज की रिपोर्ट फिल्म मनोरंजन 

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावती’ का ट्रेलर आज दोपहर 13:03 बजे रिलीज हो गया है।तीन मिनट के इस ट्रेलर में आपको  रानी पद्मावती के लुक में दीपिका का राजपूताना अंदाज, शाहिद कपूर का  सभ्य और शालीन परन्तु बेख़ौफ़ अंदाज और रणवीर सिंह का खुंखार लुक देखने को मिलेगा।

ट्रेलर में सिर्फ दो ही डायलॉग्स है पहला शाहिद का और दूसरा दीपिका पादुकोण का। शाहिद कहते हैं, “चिंता को तलवार की नोंक पर रखे वो राजपूत, रेत की नांव लेकर समुद्र से शर्त लगाए वो राजपूत, और जिसका सिर कटे फिर भी दुश्मन से लड़ता रहा वो राजपूत..”

दीपिका का डायलॉग ट्रेलर के आखिरी में है जिसमें वे कहती हैं, “राजपूती कंगन में उतनी ही ताकत है, जितनी राजपूती तलवार में.. “

यहाँ देखें फिल्म का ट्रेलर:

रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘पद्मावती का ट्रेलर आज 13:03 पर आएगा।’  इस ट्रेलर इस समय पर रिलीज करने की वजह ये है कि सन 1303 में खिलजी और महारावल रतन सिंह के बीच युद्ध की शुरुआत हुई। 

फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है।आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ट्रेलर की प्रशंसा कर रहे है।

https://twitter.com/karanjohar/status/917294981794078720

Tagged :

Related posts

Leave a Comment