You are here

गुजरात चुनाव 2017: पूर्वमुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल नहीं लड़ेंगी चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 दिसम्बर में होंगे।

Anandiben Patel will not contest Gujarat Assembly polls 2017 Breaking News अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट राजनीति राज्य समाचार 

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 दिसम्बर में होंगे।

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और नरेन्द्र मोदी के क़रीबी माने जाने वाले आनंदीबेन पटेल आनंदीबे 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। आनंदीबेन ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चिट्ठी लिखकर चुनाव ना लड़ने की बात कहीं।पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को लिखी चिठ्ठी में उन्होंने कहा कि कि उनकी जगह चुनाव में किसी युवा कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए।

शाह को लिखे पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि मैं 1998 से विधायक हूं। पार्टी द्वारा दी गई सभी जवाबदारियों को निष्ठा से निभाया है। मेरी उम्र अब 75 वर्ष हो चुकी है। उन्होंने साफ कहा है कि भाजपा ने अभी तक मुझे कुछ भी नहीं कहा है, परंतु वे स्वेच्छा से ही चुनाव नहीं लड़ना चाहती।

हाल ही में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आनंदीबेन पटेल को पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार बनाने की वकालत की थी। स्वामी ने कहा थी कि आनंदीबेन गुजरात में पार्टी का बड़ा राजनीतिक चेहरा है, जो चुनाव में पार्टी को जीत दिला सकता है। उन्होंने कहा कि आनंदीबेन को अगर पार्टी विधानसभा चुनाव में बतौर सीएम उम्मीदवार उतारती है, तो इससे चुनाव में पार्टी की पकड़ मजबूत हो सकती है। 

 

2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के बाद आनंदी बेन पटेल सीएम बनी थीं ।पिछले साल अगस्त महीने में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख कर अपने इस्तीफ़े का ऐलान किया था।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment