VIDEO:रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने चीनी सैनिकों से पूछा ‘नमस्ते’ का मतलब
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को सिक्किम में भारत-चीन सीमा के दौरे पर थी।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को सिक्किम में भारत-चीन सीमा के दौरे पर थी।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-चीना सीमा पर शनिवार को नाथुला इलाके का दौरा किया।सीतारमन ने वहां न केवल भारतीयों सैनिकों और सीमा का हालचाल लिया बल्कि चीनी सैनिकों से भी बात की।डोकलाम में सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था,रक्षा मंत्री के दौरे से इलाके में शांति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रक्षा मंत्री ने बातचीत के दौरान चीनी सैनिकों का ‘नमस्ते’ का मतलब बताया।रक्षा मंत्री के ट्विटर हैंडल पर एक डेढ़ मिनट का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें यह पूरा संवाद दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि रक्षामंत्री ने हाथ जोड़कर शनिवार को चीनी जवानों को नमस्ते कह अभिवादन किया और उनसे ‘नमस्ते’ का अर्थ पूछ डाला। उन्होंने पूछा, ‘क्या आप नमस्ते का अर्थ जानते हैं।’ चीनी सैन्य अधिकारी ने जबाब दिया – ‘Nice to meet you’। इसके बाद सीतारमण ने चीनी सैनिकों से पूछां कि वो नमस्ते को चीनी भाषा में क्या कहते हैं।चीनी सैनिकों ने कहा कि वो नमस्ते को ‘नी हाउ’ कहते हैं।
इस से पहले रक्षा मंत्री ने अपने टि्वटर हैंडल से एक फोटो ट्वीट की जिसमें वह नाथूला में भारतीय जवानों के साथ खड़ी थीं और हाथ ऊपर कर अभिवादन कर रही थीं।उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने बाड़ के दूसरी ओर कई चीनी सैनिकों को देखा जो नाथुला पहुंचने पर मेरी तस्वीरें ले रहे थे। ’’



