You are here

फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप: अमेरिका से 3-0 से हारी भारतीय टीम

FIFA U17 Football World Cup : USA defeated host India by 3-0 Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल 

आज से फीफा अंडर-17 फुटबॉल  विश्व कप का नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम  में आगाज हुआ।उद्घाटन मैच में भारत और अमेरिका की टीमें दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आमने-सामने हुई।भारतीय टीम ने काफी संघर्ष किया लेकिन अमेरिका के हाथ 0-3 की हार झेलनी पड़ी। अमेरिकी टीम के लिए जोश सार्जेंट, क्रिस डार्किन और एंड्रयू कार्लटन ने गोल बनाए।

अमेरिकन टीम में मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।मैच के 30वें मिनट में अमेरिकन टीम ने पेनल्टी का मौका उठाते हुए मैच का पहला गोल किया।हाफ-टाइम खत्म होने पर भारतीय टीम 0-1 से पीछे थी।अमेरिका के लिए दूसरा गोल खेल के 51वें मिनट में क्रिस डॉकिन ने किया। मैच के 84वें मिनट में एंड्रयू कार्लटन ने मैच का तीसरा गोल किया।

बता दें कि भारत की अंडर-17 टीम ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेकर इतिहास रचा है। भारत बतौर मेजबान टूर्नामेंट में खेल रहा है। टीम ने क्वालिफाई नहीं किया है, ना ही इसके लिए कोई मैच खेला था। यह  टूर्नामेंट भारत के 6 अलग अलग स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें कोलकाता, कोच्ची, नई दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी और गोवा शामिल है।फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को  कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होगा।फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की विजेता टीम को इस बार चमचमाती ट्रॉफी के साथ 2,00,000 अमेरिकी डॉलर ईनामी राशि के रूप में मिलेंगे। उपविजेता टीम को 40,000 अमेरिकी डॉलर की राशि दी जाएगी।

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment