You are here

इसी हवालात में गुजरेगी हनीप्रीत की रात

Honeypreet Insan, Ram Rahim's 'Daughter', to spend night at Chandimander police station Breaking News अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट राजनीति 

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पुलिस के शिकंजे में है। पंचकुला सेक्टर 23 के चंडी मंदिर थाने में ही उसे रातें गुजारनी होगी। इस महिला लॉक अप में हनीप्रीत के सोने का इंतजाम किया गया है।पंचकुला के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत को पंजाब हरियाणा बॉर्डर के पास जिरकपुर से पकड़ा। हनीप्रीत पंजाब के भठिंडा में छिपी हुई थी। वहां से वो मोहाली में आकर ठहरी। हनीप्रीत के साथ पुलिस ने सुखदीप नाम की एक महिला को भी शिकंजे में लिया है। हनीप्रीत इसी महिला के साथ पिछले कुछ दिनों से घूम रही थी। वो एक इनोवा कार का इस्तेमाल कर रही थी। इसी इनोवा कार में उसने मीडिया को इंटरव्यू भी दिया। इंटरव्यू में उसने कहा कि वो राम रहीम को अपना पिता ही मानती है और दोनों के बीच बाप-बेटी के रिश्ते हैं। ये पूछने पर कि उसने 38 दिन तक पुलिस के सामने सरेंडर क्यों नहीं किया तो उसने कहा, जैसे ही राम रहीम को जेल हुई वो डिप्रेशन में चली गई थी। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment