पाकिस्तान से लौटी गीता के परिवार को ढूँढने की सुषमा स्वराज की भावुक अपील,1 लाख का इनाम
गीता एक मूक-बधिर लड़की है जो गलती से करीब एक दशक पहले सीमा पार कर पाकिस्तान चली गई थी।
गीता एक मूक-बधिर लड़की है जो गलती से करीब एक दशक पहले सीमा पार कर पाकिस्तान चली गई थी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान से दो साल पहले भारत लाई गई गीता के मां बाप की तलाश के लिए एक लाख रूपए ईनाम देने का ऐलान किया है।सुषमा स्वराज ने एक वीडियो जरिये गीता के माता-पिता को आगे आकर गीता को अपनाने की अपील की । उन्होंने ने कहा कि, ‘कृपया सामने आइए और बेटी को अपनाइए। हम इसे आप पर बोझ नहीं बनने देंगे। शादी और पढ़ाई का खर्च हम उठाएंगे। आगे आइए और इसे गले लगाइए। इसके साथ विदेश मंत्री ने कहा कि जो भी गीता को उसके माता-पिता के बारे में पता लगाने में सहयोग करेगा, उसे हम एक लाख रुपये देंगे।
कौन है गीता और अभी कहाँ हैं ?
गीता एक मूक-बधिर लड़की है जो गलती से करीब एक दशक पहले सीमा पार कर पाकिस्तान चली गई थी।गीता का असली नाम गुड्डी है।कराची में ‘मदर ऑफ पाकिस्तान’ के नाम से मशहूर बिलकिस ईदी ने इस लड़की का नाम गीता रखा।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयासों के बाद गीता 28 अक्टूबर 2015 को पाकिस्तान से भारत आई थी।
दरअसल वतन लौटी गीता ने खुद पर दावा जताने वाले बिहार के सहरसा जिले के महतो परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया था।इसके बाद सरकार ने गीता और महतो परिवार का डीएनए टेस्ट करवाया था, लेकिन महतो परिवार का डीएनए गीता के डीएनए से नहीं मैच हुआ है। इसके बाद कई लोग उसके मां बाप बनकर सामने आए थे लेकिन गीता ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने गीता के माता-पिता को ढूंढने का भरसक प्रयास किए लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली। गीता इस वक्त इंदौर के एक एनजीओ में रह रही है जहां उसे सांकेतिक भाषा और सिलाई-कढ़ाई का काम सिखाया गया है।



