सियासत में पीछे लेकिन एक ऐसा फील्ड जिसमें राहुल गांधी बीजेपी नेताओं से बहुत आगे हैं
मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में राहुल गांधी का बार-बार मजाक उड़ाया गया। राहुल गांधी भी कई बार कुछ ऐसा कह जाते हैं कि मजाक के पात्र बन जाते हैं। भाजपा के कई नेता आपसी बातचीत में कहते हैं कि जबतक कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी के पास है, मोदी सरकार चलती रहेगी।
लेकिन एक ऐसा क्षेत्र भी है जहां राहुल गांधी भाजपा के करीब सभी बड़े नेताओं से बहुत आगे हैं और वो है फिटनेस। तीन दिन के गुजरात दौरे के आखिरी दिन राहुल गांधी ने ये साबित भी कर दिया। सुरेंद्र नगर जिले के चोटिला में चामुंडा मंदिर पहुंचे। यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है। 1000 सीढ़ी चढ़ने में बड़े बड़े एथलीट के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन राहुल गांधी ने बिना रुके सिर्फ 15 मिनट में 1000 सीढ़ियां पार कर दी। मंदिर में चामुंडा देवी की आरती भी की। राहुल करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहे। इसके बाद वह पाटीदार समाज के प्रमुख मंदिर कागवड स्थित खोडलधाम में भी गए।
Day 3 begins with a visit to Chamunda Mataji Temple, Chotila. #NavsarjanWithRahul pic.twitter.com/FMZJZ1GTnz
— Congress (@INCIndia) September 27, 2017
गुजरात यात्रा के पहले दिन राहुल द्वारका के मंदिर गए थे। राहुल से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी भी यहां आ चुके थे। विजिटर बुक पर इंदिरा और राजीव का लिखा मैसेज पढ़कर राहुल इमोशनल हो गए।



