You are here

देश के किस नेता के घर छापे में मिली जुए की पर्चियां?

अपराध शाखा ने कावलेकर और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच के सिलसिले में छापेमारी की थी।

Chandrakant Kavlekar,Goa Leader of Opposition Breaking News अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट समाचार 

अपराध शाखा ने कावलेकर और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच के सिलसिले में छापेमारी की थी।

देश के एक नेता के घर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा तो कुछ ऐसे कागज मिले जिसकी खूब चर्चा है। इन पर्चियों ने नेता की मुश्किल बढा दी है और बताना मुश्किल हो रहा है कि आखिर वो जुआ खेलते हैं या नहीं? गोवा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के घर गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान जब्त मटका यानि जुए की पर्ची मिली। अपराध शाखा ने कावलेकर और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच के सिलसिले में छापेमारी की थी। दक्षिण गोवा के बैतूल में कावलेकर के आवास के भीतर उनके कार्यालय से इस सप्ताह मटका :जुआ: की सैकड़ों पर्चिंयां बरामद की गई थीं। इस बारे में पुलिस उनसे पूछताछ करने वाली है। इससे पहले गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक चंद्रकांत कवलेकर और उनकी पत्नी व कांग्रेस नेता सावित्री के खिलाफ 2013 के अवैध संपत्ति के एक मामले में 16 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई। एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके घर और दफ्तर पर छापा मारा था।

एसीबी के एसपी बी जॉर्ज ने पणजी में बताया कि अवैध संपत्ति के एक मामले में शनिवार सुबह छापे मारे गए, जिसमें केरल में करोड़ों रुपये मूल्य की 14 संपत्तियां खरीदी गईं। कवलेकर और उनकी पत्नी ने 4.78 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा की है, जो उनकी ज्ञात आय स्रोत से करीब 59.21 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि ये संपत्तियां जनवरी 2007 से अप्रैल 2013 के बीच उस समय खरीदी गईं, जब कलवेकर गोवा औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष थे।एसीबी द्वारा शनिवार को दंपति के क्यूपेम उप-जिले में बेतुल स्थित आवास और मारगाव शहर में उनके आधिकारिक परिसरों पर छापेमारी की गई। छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कवलेकर ने संवाददातओं से कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा, “मैं एसीबी के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं और यह चौथी बार है, जब मेरी संपत्ति पर छापा मारा गया है। मैं जानता हूं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।”

Tagged :

Related posts

Leave a Comment