You are here

राम रहीम को करना होगा 8 घंटे मजदूरी, मिलेंगे 20 रुपए

दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है।

अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट राज्य समाचार 

दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है।

रोहतक जेल में 20 साल सश्रम कैद की सजा काट रहे राम रहीम को आठ घंटे काम करने का हुक्म मिला है।जेल मैनुअल के हिसाब से राम रहीम को काम बांट दिया गया है। उसे सब्जियां उगाने का काम मिला है। सोचिए एक महीने पहले तक जो शख्स अपने डेरा में पांच हजार रुपए में एक पपीता और पांच सौ रुपए एक टमाचर बेचता था उसे अब 20 रुपए प्रति दिन की मजदूरी करनी पड़ेगी। जेल में उसे सब्जी उगाने और सब्जियों को तोड़ने का काम मिला है। करीब 1100 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा करने वाला डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह कभी ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था, आज उसे जेल में आठ घंटे मजदूरी करनी पड़ रही है। इसके बदले में उसे 20 रुपए रोजाना मिल रहे हैं। जेल परिसर में राम रहीम को सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। राम रहीम द्वारा उगाई गईं सब्जियों को बाहर बेचा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें जेल के मेस में पकाया जाएगा।

हरियाणा के डीजीपी (जेल) के.पी.सिंह ने मंगलवार को पंचकूला में संवाददाताओं से कहा कि राम रहीम की बैरक से लगा करीब छह सौ गज की जमीन का टुकड़ा है जहां वह सब्जी उगाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपना काम पहले ही शुरू कर चुका है।

गौरतलब है कि 50 वर्षीय राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के बलात्कार के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 अगस्त को उसे बलात्कार के दोनों मामलों में 10-10 साल की यानी 20 साल की सजा सुनाई थी।राम रहीम को बलात्कार के मामले में सजा के साथ-साथ 30 लाख रुपये जुर्माना भी भरना होगा। जुर्माने की राशि में 14-14 लाख रुपये दोनों ही पीड़ित साध्वियों को दिया जाएगा।जेल में वह कैदी नंबर 1997 है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment