You are here

देखिए ‘असली जुड़वा’ के साथ जैकलीन का वायरल ‘टन टना टन’ डांस वीडियो

salman khan and jacqueline Fernandez Tan Tana Tan Dance Video आज की रिपोर्ट फिल्म मनोरंजन समाचार सोशल मीडिया से 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का जैकलीन फर्नांडिस के साथ ‘जुड़वा-2’ के गाने ‘टन टना टन’ डांस  विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इस विडियो को जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- ‘असली जुड़वा के साथ टन टना टन… ‘। इस वीडियो में सलमान और जैकलीन सॉन्ग ‘टन टना टन’ पर अपने डांस मूव्स दिखा रहे हैं। पहली बार में  स्टेप गलत हो जाता है लेकिन  दूसरी बार में दोनों इसे परफेक्ट तरीके से करते हैं।

https://www.instagram.com/p/BZLM1dVnwz4/

ये वीडियो फिल्म के प्रमोशन के लिए है।जुड़वा-2 में सलमान भी एक कैमियो रोल में हैं।फिल्म जुड़वा 2 में जुड़वा के दो हिट सॉन्ग्स को रिक्रिएट किया गया है। 

पिछले दिनों वरुण भी करिश्मा कपूर के साथ जुड़वा के गाने पर डांस करते दिखे थे। वरुण और करिश्मा का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

https://www.instagram.com/p/BYLqbW9H-V6/

गौरतलब है कि 29 सितंबर को डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘जुड़वा-2’ रिलीज होने जा रही है।  फिल्म में वरुण धवन के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नाडिज हैं।यह फिल्म 1997 में आई फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है। ‘जुड़वा’ फिल्म में सलमान खान दो अलग अलग किरदार में नज़र आए थे।

फिल्म के इस हाइ वोल्टेज डांस नंबर को नेहा कक्कड़ के साथ मीट ब्रदर्स ने गाया है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment