You are here

हार्दिक पांड्या ने अपने फैंस को इसलिए कहा ‘शुक्रिया’

Hardik Pandya Thanks fans on Instgram आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल समाचार सोशल मीडिया से 

अपने आलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में जीत दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।पंड्या ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो मैसेज पोस्ट किया है। इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर अपने दो मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर पंड्या ने फैंस को शुक्रिया कहा है।

पंड्या ने इस वीडियो में कहा, ‘आज मेरे इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं।आपने हमेशा मेरा साथ दिया है और मुझे प्यार किया है। मैं इसके लिए आपका शुक्रिया करना चाहूंगा। ऐसे ही मेरा और टीम इंडिया का साथ देते रहे।मैं हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूँगा।’

https://www.instagram.com/p/BZLy9IGhLKp/

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पंड्या की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया भाग्यशाली है जो हमारे पास पंड्या जैसा खिलाड़ी हैं। कोहली ने कहा था कि पंड्या की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी ने मैच को पूरी तरह से बदल दिया। कोहली पहले भी कह चुके हैं कि पांड्या में बेन स्टोक्स जैसी सभी खुबियां हैं और वह भविष्य में भारत के लिए अहम ऑलराउंडर बन सकते है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment