You are here

विराट कोहली ने इस ऐड को करने से किया इंकार

Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल समाचार 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कोल्ड ड्रिंक पेप्सी और और रंग गोरा करने का दावा करने वाले एक प्रॉडक्ट का प्रचार करने से मना कर दिया है।विराट पिछले छह साल से पेप्सी से जुड़े रहे।कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद कंपनी ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाना चाहा, इस पर विराट ने मना कर दिया।

कोहली ने फैसला किया है कि वह सिर्फ उन्हीं उत्पादों का प्रचार करेंगें जिससे वह खुद को जोड़ सकें, जिसका इस्तेमाल वह खुद कर सकें।विराट ने कहा, ‘इससे पहले मैंने जिन चीजों को अपनाया, मैं नाम नहीं लेना चाहूंगा लेकिन अब मुझे लगता है कि अब उनसे खुद को जुड़ा नहीं पाता हूं।अगर मैं खुद ही ये चीजें नहीं खा-पी सकता, तो सिर्फ अपनी कमाई के लिए लोगों से इन्हें खाने-पीने के लिए कैसे कह सकता?’टीम इंडिया के कप्तान को मौजूदा दौर में सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ियों में गिना जाता है।

कोहली के विज्ञापनों का मैनेजमेंट करने वाली कॉर्नरस्टोन ने इस मुद्दे पर कुछ कहने से मना कर दिया लेकिन भारतीय कप्तान के साथ करीब से काम करने वाले ने बताया कि कोहली अपने सामाजिक सरोकार को लेकर ज्यादा सक्रिय हो गये हैं।

 

 

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment