You are here

प्रोड्यूसर के बजट के बाहर है मुझे और तैमूर को एक साथ साइन करना : करीना कपूर

Kareena kapoor and Taimur Ali Khan Breaking News आज की रिपोर्ट मनोरंजन समाचार 

करीना कपूर मां बनने के बाद फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।फिल्म में करीना के अलावा अभिनेत्री सोनम कपूर ,स्वारा भास्कर और शिखा तलसानिया भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं। रिया कपूर के डेब्यू निर्देशन में पहली बार करीना कपूर और सोनम कपूर स्क्रीन साझा करेंगी।

करीना इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं जहां तैमूर भी उनके साथ ही हैं।ऐसे में फिल्म के सेट पर तैमूर को देखकर ये अफवाहें उड़ने लगी है कि हो सकता है इस फिल्म में तैमूर भी नजर आएंगे।ऐसे में यह अफवाहें भी उड़ने लगीं कि करीना की इस फिल्‍म में छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान भी नजर आने वाला है।लेकिन अब खुद करीना ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि तैमूर इस फिल्‍म में नजर नहीं आएगा।

करीना ने कहा की फिल्‍म की प्रोड्यूसर तैमूर और उनकी मां, दोनों का एक साथ खर्च नहीं उठा सकती।वीडियो में करीना कह रही हैं, “तैमूर तो इस फिल्‍म में नहीं है लेकिन उसकी मां है। मुझे लगता है कि ये बहुत है।रिया दोनों का एक साथ खर्च नहीं उठा सकती ।” इसी के साथ वीडियो में करीना फिल्‍म की प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर कहती हुई सुनाई दे रही हैं, “यह मेरे बजट से बाहर है।”

शूटिंग के दौरान सोनम कपूर ने अपनी कोस्‍टारों के साथ कुछ फोटो भी शेयर किए हैं।

https://www.instagram.com/p/BYnPhdGFexV/

https://www.instagram.com/p/BYnk5YjlB5f/

https://www.instagram.com/p/BYnliIolmEr/

‘वीरे दी वेडिंग’ के ऑफिसियल  इंस्टाग्राम ने भी तस्वीर शेयर किया जिसमें फिल्म की सारी अभिनत्री एक साथ है।

https://www.instagram.com/p/BYncCA6BT8b/

Tagged :

Related posts

Leave a Comment