You are here

कल होगा iPhone 8 लॉन्च,ये हो सकते है खास फीचर्स

iPhone 8 likely to be launched on 12th September Breaking News आज की रिपोर्ट समाचार 

दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल निर्माता कंपनी ऐपल कल यानी 12 सितंबर को iPhone की 10वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में एक स्पेशल इवेंट आयोजित कर रही है।बड़े इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए। 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे से यह इवेंट शुरू होगा।खबरों के मुताबिक ऐपल के नए फ़ोन का नाम  iPhone 8 या iPhone X होगा।10वीं सालगिरह के मौके पर कंपनी iPhone 8 की बजाए इसे iPhone X के नाम से भी लॉन्च कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक एनिवर्सरी एडिशन iPhone की कीमत 999 (करीब 64,000 रुपये) डॉलर होगी।अगर iPhone फीचर्स की बात करे तो इस बार कंपनी आईफोन 8 में वायरलेस चार्जिंग के फीचर ला सकती है। आईफोन से फिजिकल टच होम बटन को हटाने की भी चर्चा जोड़ो से है।नए आईफोन के फ्रंट कैमरे में 3D फेस स्कैनिंग तकनीक होने की अफवाहें भी काफी गरम है।अगर ऐसा हुआ तो आपके देखने मात्र से आईफोन अनलॉक हो जाएगा।अबतक आईफोन को अनलॉक करने के लिए टच आईडी सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है।अगर लीक की हुई खबरों की माने तो इस बार आईफोन के डिजाइन में भी सबसे बड़ा बदलाव होगा लेकिन हकीकत से पर्दा तो लॉन्च के समय ही उठेगा।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment