मोदी सरकार अब किसका बैंड बजाना चाहती है?
मोदी सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अब पेट्रोल डीजल कार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले हैं । गडकरी ने डीजल कार बनाने वाली कंपनियों का बैंड बजाने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में गडकरी ने कहा, मैं दिल से चाहता हूं कि ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ गिरे क्योंकि अगर ऑटो इंडस्ट्री इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो नेशनल हाइवे पर एक और लेन बनाने पड़ेगा जिसपर 80 हजार करोड़ रुपए का खर्च होगा।
https://twitter.com/ANI/status/905793893395947520
सरकार पेट्रोल डीजल कार की जगह ई कार को बढावा देना चाहती है जो पेट्रोल डीजल के बजाय इथोनोल, बायोफ्यूल से चलेगी। उन्होंने ऑटो इंडस्ट्री के सामने ही कहा मेरा इरादा इस इंडस्ट्री पर बुलडोजर चलाने का है। मोदी सरकार ने 2030 तक सड़क पर सिर्फ इलेक्ट्रीक गाड़ियां चलाने का फैसला किया है। इसके बाद गडकरी ने कई उदाहरण दिए, उन्होंने कहा उऩका रसोइया भी कार से आता है। सड़क पर बहुत ज्यादा कार हो गई है जिससे पार्किंग की दिक्कत हो रही है। उबर और ओला की तरह सरकार भी एक ऐप लाने वाली है। अगर एक ही आदमी को सफर करना है तो कार क्यों मोटरसाइकिल से दो लोग जा सकते हैं।
