You are here

दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है पुरानी ‘अंगूरी भाभी’ का नया हॉट अवतार

Bhabhi Ji Ghar Par Hain Angoori Bhabhi Item Song Maro Line in Patel Ki Punjabi Shaddi आज की रिपोर्ट फिल्म बड़ी ख़बरें मनोरंजन 

‘भाबी जी घर पर हैं’ टीवी शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे आइटम गर्ल बन गई हैं । शिल्पा शिंदे बॉलीवुड फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’  में ‘मारो लाइन तो तबियत फाइन डार्लिंग’ गाने पर  ऋषि‍ कपूर के साथ डांस करते नजर आ रही हैं । गाने में देसी भाभी  गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन कर पूरे अंग्रेजी अंदाज में जमकर ठुमके लगा रही हैं ।भाभी जी का बोल्ड अवतार दर्शको को काफी भा रहा है ।अभी तक  यूट्यूब  पर इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है ।

 

इस गाने को ललित पंडित ने कम्पोज किया है ।नेहा कक्कड़ और ऐश्वर्या निगम ने इसे गाया है । इसकी लिरिक्स संजय छैल ने  लिखी है और कोरियोग्राफी गणेश आचार्य की है ।संजय चहल के डायरेक्शन में बनने वाली ‘पटेल की पंजाबी शादी’ फिल्म में ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास, पायल घोष के साथ प्रेम चोपड़ा लीड रोल में हैं। ‘पटेल की पंजाबी शादी’ 15 सितंबर को रिलीज हो रही है ।ये शादी के थीम पर बनी एक कॉमेडी फिल्म है ।बीस साल बाद यह पहला मौका होगा जब ऋषि कपूर और परेश रावल एक साथ आएंगे ।

गौरतलब है कि शिल्पा ने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर सेक्‍शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया था ।जिसके बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने उन पर लाइफटाइम बैन लगाने का फैसला किया था ।

 

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment