चीन ने फैलाया दोस्ती का हाथ, फिर डोकलाम नहीं जाने का वादा
भारत और चीन में फिर दोस्ती की शुरुआत हुई है। इस बार चीन ने वादा किया है कि डोकलाम जैसी गलतफहमी फिर नहीं होगी । डोकलाम पर चले 73 दिन के गतिरोध के बाद चीन ने भारत को भरोसा दिलाया कि चीनी सरकार भाजरत के संपर्क में रहेगी। बार बार चीनी सैनिकों के घुसपैठ की खबरें कम हो सकती है। चीन के शहर शियामान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब एक घंटे के लिए मिले। दोनों देशों ने एक दूसरे से कहा कि सरहद पर शांति बनाकर रखना सबसे बड़ी जरूरत है। चीन ने एक बार फिर पंचशील की बात की है और भारत को अपना दोस्त बताया।
