अगर क्रिकेट मैदान पर ट्रैफिक पुलिस होती तो धोनी का चालान कटना तय था !
1 कार ,1 ड्राईवर और 11 पैसेंजर।कार के अंदर जिन्हें जगह नहीं मिली वह एक दूसरे से चिपक कर पीछे बैठ गए । जब पीछे बैठने के लिए जगह नहीं बची तो लोग कार की छत पर जा बैठे। कुछ लोग तो कार की गेट का सहारा ले कर बस कंडक्टर की तरह लग रहे थे ।
ड्राईवर ने गाड़ी स्टार्ट करनी चाही तो नई गाड़ी ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए ।गाड़ी नहीं स्टार्ट होने पर लोगों ने ड्राईवर के ड्राइविंग स्किल पर हँसी ठिठोली करनी शुरू कर दी। ड्राईवर शायद बहुत कूल था, थोड़ी देर कोशिश करने के बाद ही उसनें गाड़ी स्टार्ट की और निकल पड़ा अपने यात्रियों को ले कर। गाड़ी जिस तरफ भी जाती ,लोग ड्राईवर और पैसेंजर का नाम चिल्लाते दिख रहे थे।
अगर आप सोच रहे हैं की मैं अपने बचपन की किसी कहानी का जिक्र कर रहा हूँ तो आप बिल्कुल गलत है ! आपको बता दूँ की यह नज़ारा टीम इंडिया के पांचवें वनडे में जीत के बाद आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलका में दिखा। ड्राईवर कोई और नहीं टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी है और 11 पैसेंजर इंडियन क्रिकेट टीम के सदस्य।
गौर करने वाली बात ये भी थी की धोनी ने जिस कार से टीम इंडिया को स्टेडियम की सैर करवाई वह कार उनकी नहीं ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बुमराह की है।कार के मालिक को अपने ही कार में मुश्किल से पीछे की सीट नसीब हुई !
ट्वीटर पर धोनी वनडे में 100 स्टंपिंग पूरे करने और ड्राइविंग के लिए ट्रेंड करते दिखे । आप भी कुछ दिलचस्प ट्वीट पढिये और ‘monday blues’ के मूड के बाहर निकलए ।
Close enough? pic.twitter.com/WlxJatUPEP
— Sunil- The Cricketer (@1sInto2s) September 3, 2017
"khisak ke bethiye aur 2 log aa jayenge" pic.twitter.com/nKIe9G0Rh8
— Silly Point (@FarziCricketer) September 3, 2017
Chutti huyi #IndvsSL pic.twitter.com/974wtogkXk
— AkShAtA (@MenInBlueDvotee) September 3, 2017
Indian team coming back from Sri lanka in Pushpak Viman….#IndvsSL pic.twitter.com/iBOhkCHk1e
— Sunil- The Cricketer (@1sInto2s) September 3, 2017
अगर क्रिकेट मैदान पर ट्रैफिक पुलिस होती तो @msdhoni का चालान कटना तय था 😛 #SLvIND #INDvSL #Dhoni #Dhoni100 pic.twitter.com/yIc4gJn6ML
— Suman Saurabh (@saurabhBJha) September 3, 2017



