You are here

क्या राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल में है?

Ram Rahim daughter Honeypreet Insan escape to Nepal अन्य ख़बरें एक्सक्लुसिव ख़बर बड़ी ख़बरें राज्य समाचार 

हरियाणा की पुलिस हनीप्रीत को हर शहर में ढूंढ रही है। उस पर देशद्रोह का मुकदमा है और हनीप्रीत गायब है । 25 अगस्त को हनीप्रीत उस वक्त आखिरी बार दिखी थी, जब रामरहीम को पंचकूला से रोहतक जेल ले जाया जा रहा था । हनीप्रीत राम रहीम के साथ उस हेलीकॉप्टर में बैठी थी,जिससे राम रहीम को हेलीकॉप्टर रोहतक की सुनारिया जेल लाया जा रहा था । हनीप्रीत भी राम रहीम के साथ रोहतक पहुंची थी।

खबर है कि रोहतक जेल के गेस्टहाउस में दो घंटे के लिए हनीप्रीत रुकी थी। रोहतक से हनीप्रीत कहां गई, पुलिस नहीं जानती। हनीप्रीत के साथ ही पुलिस ने राम रहीम के करीबी आदित्य इंसां के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया है ।आदित्य इंसां के खिलाफ देशद्रोह और हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया है। अब खबर आ रही है कि हनीप्रीत और आदित्य इंसां दोनों सड़क के रास्ते नेपाल पहुंच चुके हैं या फिर नेपाल भागने की फिराक में हैं?

Tagged :

Related posts

Leave a Comment