You are here

श्रीलंका में आफताब शिवदासानी ने रचाई अपनी ‘दूसरी शादी’ !

Bollywood Actor Aftab Shivdasani and Nin Dusanj again tied the knot in Sri Lanka फिल्म बड़ी ख़बरें मनोरंजन 

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी ने श्रीलंका में हिंदू रीति-रिवाज से बड़े रॉयल अंदाज में शादी की है । शिवदासानी ने किसी और से नहीं बल्कि अपनी पत्नी निन दुसांज से दोबारा शादी की हैं। बता दें कि आफताब और निन की शादी 11 जून 2014 को बहुत सामान्य ढंग से हुई और कार्यक्रम में दोनों के परिवार के कुछ लोग ही शरीक हुए। इसलिए इस बार आफताब ने अपनी शादी खूबसूरत और ग्रैंड तरीके से किया ।

आफताब ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कीं और कहा ,‘मेरी प्रिय, तुम्‍हारे लिए अपने प्‍यार को मैं शब्‍दों में बयां नहीं कर सकता ।मैं इससे ज्‍यादा खुश नहीं हो सकता । मैं भगवान का शुक्रगुजार हूँ, तुम्‍हें मेरी जिंदगी में भेजनें के लिए।’

आफताब की इस रॉयल शादी में आफताब राजा- महाराजाओं की तरह हाथी पर सवार होकर पहुंचे थे। वहीं निन को भी पारंपरिक अंदाज में डोली में बिठाकर ले जाया गया।

Bollywood Actor Aftab Shivdasani Re-marriage Picture

शादी में आफताब के करीबी दोस्त तुषार कपूर भी पहुंचे। तुषार ने भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment