बांग्लादेशी टाइगर ने पहली बार टेस्ट में किया ऑस्ट्रेलियन कंगारू को चारों खाने चित
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 20 रन से जीत कर इतिहास रच दिया । ये पहला मौका है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया है। इससे पहले बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ जिंबाब्वे, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को ही शिकस्त दी थी ।265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 244 रनों पर खत्म हो गई ।
https://twitter.com/BCBtigers/status/902798791404691456
अपना पचासवां टेस्ट मैच खेल रहे शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल ने शानदार प्रदर्शन किया । तमीम ने दोनों पारी में अर्धशतक बनाया वहीँ शाकिब अल हसन ने दोनों पारी में 5-5 विकेट लिए । शाकिब ने बांग्लादेश ले पहले पारी में शानदार 84 रन भी बनाए । शाकिब को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया ।
मैच का चौथा दिन बहुत रोमांचक रहा। चौथे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को आसानी से जीतता हुआ दिख रहा था। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपना शतक पूरा किया और कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की।158 रन पर वॉर्नर के आउट होने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ भी 37 रन बनाकर आउट हुए ।इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 244 रन पर ढेर हो गई ।
बांग्लादेश के इस ऐतिहासिक जीत पर कई बड़े दिग्गजों ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी ।
Congratulations Bangladesh 🇧🇩 didn't think I would be writing this tweet but you need to give credit where credit is due. 🏏🙏 #testcricket
— Michael Clarke (@MClarke23) August 30, 2017
2 upsets in 2 days! Inspiring performance by @BCBtigers! Test cricket is thriving #BANvAUS
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 30, 2017
Well done Bangladesh. Special effort to beat Australia. #BANvAUS
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) August 30, 2017
Congratulation to @Sah75official. Man of the hour and Man of the match!#BANvAUS #MoM pic.twitter.com/Jpc1hoppkX
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 30, 2017
Congrats Bangladesh on a special victory. Getting 86/8 when 107 were needed.
2 wonderful test finishes in 2 days. A treat to watch#BANvAUS— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 30, 2017



