You are here

बांग्लादेशी टाइगर ने पहली बार टेस्ट में किया ऑस्ट्रेलियन कंगारू को चारों खाने चित

Bangladesh get their first Test victory against Australia as they win a thriller by 20 runs आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल बड़ी ख़बरें 

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 20 रन से जीत कर इतिहास रच दिया । ये पहला मौका है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया है। इससे पहले बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ जिंबाब्वे, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को ही शिकस्त दी थी ।265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 244 रनों पर खत्म हो गई ।

अपना पचासवां टेस्ट मैच  खेल रहे  शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल ने शानदार प्रदर्शन किया । तमीम ने दोनों पारी में अर्धशतक बनाया वहीँ शाकिब अल हसन ने दोनों पारी में 5-5 विकेट लिए । शाकिब ने बांग्लादेश ले पहले पारी में शानदार 84 रन भी बनाए । शाकिब को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया

मैच का चौथा दिन बहुत रोमांचक रहा। चौथे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को आसानी से जीतता हुआ दिख रहा था। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपना शतक पूरा किया और कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की।158 रन पर वॉर्नर के आउट होने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ भी 37 रन बनाकर आउट हुए ।इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 244 रन पर ढेर हो गई ।

बांग्लादेश के इस ऐतिहासिक  जीत पर कई बड़े दिग्गजों ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी ।

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment