You are here

बेनामी संपत्ति मामला : राबड़ी और तेजस्वी यादव से इनकम टैक्स विभाग की पूछताछ

गौरतलब है कि जून में आयकर विभाग ने लालू यादव के परिवार की करीब 14 बेनामी जायदाद अटैच की थी ।

Lalu Yadav's wife Rabri Devi and son tejashwi yadav questioned by IT department in benami properties case आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें बिहार की बड़ी ख़बरें राजनीति समाचार 

गौरतलब है कि जून में आयकर विभाग ने लालू यादव के परिवार की करीब 14 बेनामी जायदाद अटैच की थी ।

बेनामी संपत्ति मामले में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव  के परिवार की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है ।इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी मंगलवार को इस मामले में बिहार की पूर्व सीएम तथा लालू की पत्नी राबड़ी देवी और पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ की । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के द्वारा पूछे गए प्रश्नों ने तेजस्वी यादव को उलझा दिया और वो सवालों के जवाब देने में हिचकिचाते नजर आए। लालू यादव के परिवार के खिलाफ वर्तमान बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खुलासे के बाद मामला दर्ज किया  गया था ।

गौरतलब है कि जून में  आयकर विभाग ने लालू यादव के परिवार की  करीब 14 बेनामी जायदाद अटैच की थी । इनकम टैक्स का दावा है कि बाज़ार में जायदाद की कीमत करीब 175 करोड़ रुपए है। अटैच की गई प्रॉपर्टी ज्यादातर दिल्ली और पटना में है। दिल्ली में एक फॉर्म हाउस और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का बंगला जब्त किया गया है। इसी मामले में  आयकर विभाग और ईडी ने लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति का ब्यान पहले ही दर्ज कर रखा है ।

वहीं, दूसरी ओर रेलवे के होटल आवंटन मामले में गड़बड़ी की जांच कर रही सीबीआई शीघ्र ही लालू यादव , उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुला सकती है। लालू पर आरोप है कि 2006 में जब वह रेलमंत्री थे तब उन्होंने  रेलवे के रांची और पुरी स्थित दो होटलों का टेंडर एक निजी कंपनी को दे दिया गया था और बदले में ज़मीन ली ।

 

 

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment