गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा, 30 लाख का जुर्माना
साध्वी रेप केस में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज रोहतक की सुनारिया जेल में बनी विशेष अदालत ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है । रेप को दो मामलों में उनको 10-10 साल की जेल की सजा मिली है । दरअसल राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार का दोषी है ।कोर्ट ने दोनों बलात्कार को अलग अलग मानते हुए दोनों केस में 10 -10 साल की सजा सुनायी । कोर्ट ने इसके साथ ही 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि इसमें से 14-14 लाख रुपए पीड़ितों को दिए जाएंगे।
