‘जेंटलमेन’ को महंगा पड़ा ट्वीटर पर मूवी देखने की अपील , लोगों ने जमकर किया ट्रोल
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपने मूवी ‘ए जेंटलमेन’ का ट्विटर पर प्रमोशन महँगा पड़ा । सिद्धार्थ ने दोपहर 12:25 को एक ट्वीट में लिखा –“ हरियाणा के सभी लोग, कृपया सुरक्षित रहे। उम्मीद करता हूं आप जल्द ही हमारी फिल्म देखेंगे।”
https://twitter.com/S1dharthM/status/900974775446552576
सिद्धार्थ का ट्वीट आज सुबह बाबा राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट के फैसले से पहले आया था लेकिन फिर भी ट्विटर पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया ।लोगों ने फिल्म को प्रमोट करने के इस तरीके को शर्मनाक कहा । यही नहीं कुछ ट्विटर यूजर्स ने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।
ट्विटर यूजर ने @Roflnath ने एक फोटो ट्वीट किया जिसका कैप्शन है –“ सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने मूवी को प्रमोट करते हुए ।”
Sidharth malhotra promoting his film 😹😹😹#RamRahimVerdict #RamRahimSingh pic.twitter.com/Uruy7bxRQv
— निक्कमा (@Roflnath) August 25, 2017
एक और यूजर @shubham2266 ने कहा –“जब लोग कहेंगे सब जगह आग लगा दो ,तो सिद्धार्थ कहेंगे मेरी एक्शन से भरपूर फिल्म देख लो ।”
https://twitter.com/shubham2266/status/901069001152909312
जब सिद्धार्थ की आलोचना हुई तो उन्होंने ट्वीट करते हुए सफाई दी और कहा , –“जो लोग मेरे सुबह वाले ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं, उन्हें बता दूं ये ट्वीट फैसला आने से पहले का है। प्रार्थना। “
To people who are commenting on my morning tweets,they were made before the verdict ! Thoughts n prayers
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) August 25, 2017
आज सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘ए जेंटलमैन-सुंदर, सुशील, रिस्की’ रिलीज हुई है । इस फिल्म में सिद्धार्थ की हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस है ।
