You are here

[LIVE UPDATE ]गुरमीत राम रहीम सिंह दोषी करार,मोदी ने हिंसा की निंदा

राम रहीम के सजा पर सुनवाई 28 अगस्त को होगी । पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश । डेरा सच्चा सौदा की सम्पति जब्त करने का दिया आदेश ।संपति बेचकर हो नुकसान की भरपाई ।

अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट देश बड़ी ख़बरें राज्य समाचार 

राम रहीम के सजा पर सुनवाई 28 अगस्त को होगी । पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश । डेरा सच्चा सौदा की सम्पति जब्त करने का दिया आदेश ।संपति बेचकर हो नुकसान की भरपाई ।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ 15 साल पुराने साध्वी के यौन शोषण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज फैसला सुनाया । सीबीआई की विशेष अदालत  के जज जगदीप सिंह ने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया । राम रहीम के सजा पर सुनवाई 28 अगस्त हो होगी ।राम रहीम को  हेलिकॉप्टर से रोहतक लाया गया  है । उन्हें पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ,सुनारिया में रखा गया है । जानकारों की मानें तो बाबा को मामले में 7 साल तक की सजा  हो सकती है। हालांकि अभी उनके पास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने का  विकल्प मौजूद है। हरियाणा के सीएम मनोहर खट्टर रात को  पंचकूला पहुंचे ।खट्टर ने कहा  की 29 लोगों की मौत हुई है और 200 लोग घायल हुए है । खट्टर पंचकूला सिविल हॉस्पिटल गए और घायलों से मिले ।

एक गुमनाम खत से शुरू हुआ मुकदमा आज अपने मुकाम पर  पहुंचने वाला भारत के इतिहास का अनोखा  मुकदमा होगा ।

 

[लाइव अपडेट ]

  • एक रणनीति के रूप में, हम राम रहीम  सिंह को अंबाला की जगह रोहतक की सुनारिया जेल ले गए जहां वह अभी मौजूद हैं: बीएस संधू, डीजीपी हरियाणा

  • सीएम खट्टर ने हादसों पर अपनी गलती मानने की बजाय  कहा है कि उन्होंने सारे इंतजाम किए थे पर भीड़ कुछ ज्यादा ही बड़ी थी
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर हिंसा की निंदा की है

  • हरियाणा के सीएम मनोहर खट्टर खुद पंचकूला पहुंचे ।खट्टर ने कहा  की 29 लोगों की मौत हुई है और 200 लोग घायल हुए है । खट्टर पंचकूला सिविल हॉस्पिटल गए और घायलों से मिले ।
  • बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का बचाव  करते हुए कहा –“एक आदमी ने कंप्लेन की है और उसकी बात सुनी जा सकती है तो करोड़ों लोगों की बात की कोर्ट क्यों नहीं सुन रहा है।”

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की शांति बनाए रखने की अपील ।

  • डेरा समर्थकों द्वारा हिंसा को देखते हुए एहतियात के तौर पर नोएडा में धारा 144 लागू ।
  • डेरा के 1000 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है ।
  • हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा है -“कोई भी कानून से ऊपर नहीं है । लोग  अफवाहों पर ध्यान ना दे और आपराधिक प्रवृति वाले लोगों से दूर रहें ।

 

  • डेरा सच्चा सौदा ने व्यान जारी किया और कहा –” हमारे साथ अन्याय हुआ है ।हम इसके खिलाफ अपील करेंगे ।हमारे साथ हुई हुआ है जो इतिहास में गुरुओ के साथ होता है ।डेरा सच्चा सौदा  मानवता के भलाई के लिए है ।सभी शांति बनाए रखें ।”

  • पंचकूला से डेरा सच्चा सौदा  समर्थक को बाहर निकाला गया ।
  • पंचकूला की हिंसा में 1 2  लोगों की मौत और 100 से ज्यादा घायल ।

  • हरियाणा के सिरसा में सेना का प्लैग मार्च ।सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है ।
  • राम रहीम को  हेलिकॉप्टर से रोहतक लाया गया  है ।
  • पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश । डेरा सच्चा सौदा की सम्पति  जब्त करने का दिया आदेश ।संपति बेचकर हो नुकसान की भरपाई ।

  • हरियाणा की आग उत्तरप्रदेश ,राजस्थान और दिल्ली पहुंची । दिल्ली: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग लगाई. जहांगीर पुरी में बस में आग लगाई । उत्तरप्रदेश :गाजियाबाद के लोनी में डेरा समर्थकों ने बस में लगाई आग ।
  • हरियाणा  के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट का के कहा –” गृहमंत्री राजनाथ सिंह को स्थिति से अवगत कराया है । हालात पर करीब से नजर  हैं  ।शांति भंग करने की कोशिश करने वाले की  खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।”

  • पंचकुला :हिंसे मे कम से कम 70 लोग घायल हो गए है । घायलों को सेक्टर 6 जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।
  • हरियाणा  के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल की इमरजेंसी बैठक कर रहे हैं
  • रोहतक के सुनारिया जेल के 1 किमी के दायरे में सीआईएसएफ की बटालियन तैनात कर दी गयी है ।

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब और हरियाणा की मुख्यमंत्री से बात की
  • पंचकूला: पुलिस भीड़ पर लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है।
  • पंचकूला में बेकाबू हुए डेरा समर्थक, आयकर भवन को आग लगाई गई   डेरा समर्थक ने कई गाड़ियों को लगाई आग
  • पंचकूला की हिंसा में 5  लोगों की मौत हो गई है।
  • पंजाब के तीन शहर  फिरोजपुर, बठिंडा, मानसा में कर्फ्यू लगाया गया
  • पंचकुला कोर्ट के आस-पास गुरमीत राम रहीम के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है ।समर्थकों पर काबू रखने के लिए पुलिस ने टियर गैस का इस्तेमाल किया है ।
  • डेरा समर्थक मीडिया के उपर हमला कर रहे है ।मीडियाकर्मी और मीडिया के ओबी वैन पर डेरा समर्थकों का हमला ।
  • उपद्रवियों ने पंजाब में दो रेलवे स्टेशनों पर आग लगाई।

 

 

बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह का विवादों से पुराना रिश्ता है । साध्वी यौन शोषण के आरोप के अलावा बाबा का नाम और विवादों से जुड़े हुए है ।

क्या है साध्वी यौन शोषण मामला?

मई 2002 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह पर उनकी एक साध्वी ने यौन शोषण का आरोप लगाया। साध्वी ने एक गुमनाम पत्र प्रधानमंत्री को भेजा गया जिसकी एक कॉपी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी भेजी गई। हाईकोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 में सीबीआई जांच के आदेश दिए। करीब 5 साल की छानबीन के बाद सीबीआई ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

 

इन विवादों से भी जुड़ा है बाबा राम रहीम का नाम

  1. यौन शोषण की खबर छापने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का आरोप : डेरा प्रमुख पर सिरसा के एकपत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या करवाने का भी आरोप है । रामचंद्र छत्रपति ने  साध्वी बलात्कार मामले का पूरा ब्यौरा अपने अखबार में छाप दिया था जिसके बाद उन्हें लगातार डेरा सच्चा सौदा कि तरफ से जान से मारने की धमकी आने लगी । 24 अक्टूबर 2002 को को बाबा के समर्थको ने पत्रकार पर 5 गोलियां चलाई । 28 दिन जिन्दगी औऱ मौत से जुझने के बाद रामचंद्र छत्रपति ने 21 नवंबर 2002 दम तोड़ दिया । ये मुकदमा भी पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है ।
  2. 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला: फतेहाबाद के रहने वाले और डेरा सच्चा सौदा के साधु हंसराज चौहान ने 2012 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा प्रमुख पर डेरे के 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया।उन्होंने आरोप लगाया कि डेरा प्रमुख के इशारे पर डेरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम साधुओं को नपुंसक बनाती हैं । उन्हें कहा जाता है की ऐसा करने पर भगवान के दर्शन होंगे ।
  3. गुरु गोबिंद सिंह के लिबास पर सिखों से विवाद: साल 2007 में डेरा प्रमुख ने गुरु गोबिंद सिंह जैसी वेशभूषा में फोटो खिंचवाने की वजह से विवादों में घिर गए थे ।ये तस्वीरें सामने आते ही सिख भड़क गए और पंजाब में कई जगह गुरमीत के पुतले फूंके गए। मामले में गुरमीत के गैरजमानती वारंट भी जारी हुए। बाद में गुरमीत को अदालत ने इस मामले में बरी कर दिया।
  4. रणजीत सिंह हत्याकांड : यह मामला भी साध्वियों के यौन शोषण से ही जुड़ा हुआ है। डेरा की प्रबंधन समिति के सदस्य रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या कर दी गई ।डेरामुखी के करीब होने से रणजीत डेरे के कई राज से वाकिफ था । यह मामला अभी विचाराधीन है ।
  5. डेरा की जीप के नीचे आने से बच्चे की मौत : सिरसा के गांव बेगू में साल 1998 में एक बच्चा डेरा की जीप के नीचे आकर बुरी तरह घायल हो गया। सिरसा के गांव बेगू में साल 1998 में एक बच्चा डेरा की जीप के नीचे आकर बुरी तरह घायल हो गया।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment