You are here

‘जेंटलमेन’ को महंगा पड़ा ट्वीटर पर मूवी देखने की अपील , लोगों ने जमकर किया ट्रोल

sidharth-malhotra-gets troll over his appeal to-watch-the-film-a-gentelman आज की रिपोर्ट फिल्म बड़ी ख़बरें मनोरंजन समाचार 

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपने मूवी ‘ए जेंटलमेन’ का ट्विटर पर  प्रमोशन महँगा पड़ा । सिद्धार्थ ने दोपहर 12:25 को एक ट्वीट में लिखा –“ हरियाणा के सभी लोग, कृपया सुरक्षित रहे। उम्मीद करता हूं आप जल्द ही हमारी फिल्म देखेंगे।”

सिद्धार्थ का ट्वीट आज सुबह बाबा राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट के फैसले से पहले आया था लेकिन फिर भी ट्विटर पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया ।लोगों ने फिल्म को प्रमोट करने के इस तरीके को शर्मनाक कहा । यही नहीं कुछ ट्विटर यूजर्स ने अपशब्दों का भी  इस्तेमाल किया।

ट्विटर यूजर ने @Roflnath ने एक फोटो ट्वीट किया जिसका कैप्शन है –“ सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने मूवी को प्रमोट करते हुए ।”

एक और यूजर @shubham2266 ने कहा –“जब लोग कहेंगे सब जगह आग लगा दो ,तो सिद्धार्थ कहेंगे मेरी एक्शन से भरपूर फिल्म देख लो  ।”

जब सिद्धार्थ की आलोचना हुई तो उन्होंने ट्वीट करते हुए सफाई दी और कहा , –“जो लोग मेरे सुबह वाले ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं, उन्हें बता दूं ये ट्वीट फैसला आने से पहले का है। प्रार्थना। “

आज सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘ए जेंटलमैन-सुंदर, सुशील, रिस्की’ रिलीज हुई है । इस फिल्म में सिद्धार्थ की  हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस है ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment