You are here

अगर आपको मैकडोनाल्ड्स का बर्गर पसंद है तो आपके लिए बुरी खबर है

McDonald’s terminates franchise agreement for 169 outlets in north, east India अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें समाचार 

अमेरिका की बर्गर रेस्तरां कंपनी मैकडोनाल्ड्स ने देश की कुल 169 आउटलेट्स को बंद करने का फैसला किया है ।मैकडोनाल्ड्स ने ये कदम भारत में अपनी सहायक कंपनी कनॉट प्लाजा रेस्टॉरेंट लिमिटेड (सीपीआरएल) के साथ करार खत्म करने के बाद उठाया है ।

भारत में सीपीआरएल और मैकडोनाल्ड्स मिलकर कारोबार कर रहे थे। विक्रम बख्शी की अगुवाई वाली सीपीआरएल और मैकडोनाल्ड्स इंडिया के बीच विवाद 2013 में बख्शी को सीपीआरएल के एमडी पद से हटाने के बाद शुरू हुआ । मैकडोनाल्ड्स ने कहा है कि करार खत्म करने के पीछे सीपीआरएल के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट का गंभीर उल्लंघन है । करार खत्म होने से अब सीपीआरएल मैकडोनाल्ड्स का नाम,ट्रेडमार्क, डिजाइन और उससे जुड़ी किसी भी प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा । ये शर्तें करार खत्म किए जाने के नोटिस के 15 दिन के अंदर लागू हो जाएंगी। इस फैसले से हजारों लोग बेरोजगार भी हो जाएंगे।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment