You are here

तीन तलाक पे साथ आए प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस

Congress and BJP welcome supreme court verdict on Triple Talaq आज की रिपोर्ट देश बड़ी ख़बरें समाचार 

सुप्रीम कोर्ट ने आज तीन तलाक के मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे आज से खत्म कर दिया है । फैसले में तीन जजों ने तीन तलाक को असंवैधानिक  और 2 जजों ने संवैधानिक बताया है। ये तीन जज जस्टिस नरीमन, जस्टिस ललित और जस्टिस कुरियन हैं। वहीं, चीफ जस्टिस खेहर और जस्टिस नजीर ने संवैधानिक बताया है।

मोदी सरकार बनने के बाद यह शायद पहला होगा जब दोनों पक्ष और विपक्ष ने बिना एक दूसरे पे कीचड़ उछाले निर्णय को स्वीकार किया होगा । प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक फैसला बताया । मोदी ने कहा –“सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार देगा  और यह महिला सशक्तीकरण के लिए एक मजबूत कदम है ।”

कांग्रेस ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा, –” यह फैसला भारत में मुस्लिम महिलाओं के समान अधिकारों के लिए एक प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष निर्णय है । “ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला  कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। इस फैसले से सब पक्ष संतुष्ट भी होंगे और यह विवाद खत्म हो जाएगा।’

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा, –“तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय- मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत।”

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 6 महीने के अंदर संसद में  ट्रिपल तलाक को लेकर कानून बनाने को कहा है । कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को समर्थन से लग रहा है कि संसद में तीन तलाक पे कानून बनाने में सरकार को दिक्कत नहीं आएगी ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment