तीन तलाक पे साथ आए प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने आज तीन तलाक के मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे आज से खत्म कर दिया है । फैसले में तीन जजों ने तीन तलाक को असंवैधानिक और 2 जजों ने संवैधानिक बताया है। ये तीन जज जस्टिस नरीमन, जस्टिस ललित और जस्टिस कुरियन हैं। वहीं, चीफ जस्टिस खेहर और जस्टिस नजीर ने संवैधानिक बताया है।
मोदी सरकार बनने के बाद यह शायद पहला होगा जब दोनों पक्ष और विपक्ष ने बिना एक दूसरे पे कीचड़ उछाले निर्णय को स्वीकार किया होगा । प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक फैसला बताया । मोदी ने कहा –“सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार देगा और यह महिला सशक्तीकरण के लिए एक मजबूत कदम है ।”
Judgment of the Hon'ble SC on Triple Talaq is historic. It grants equality to Muslim women and is a powerful measure for women empowerment.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2017
कांग्रेस ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा, –” यह फैसला भारत में मुस्लिम महिलाओं के समान अधिकारों के लिए एक प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष निर्णय है । “ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। इस फैसले से सब पक्ष संतुष्ट भी होंगे और यह विवाद खत्म हो जाएगा।’
We welcome the Supreme Court's judgement on #TripleTalaq.
It is a progressive, secular judgement for equal rights of Muslim women in India. https://t.co/2Xa4KEwEAW— Congress (@INCIndia) August 22, 2017
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा, –“तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय- मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत।”
तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय- मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत। pic.twitter.com/NDMcZsKJUw
— Amit Shah (@AmitShah) August 22, 2017
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 6 महीने के अंदर संसद में ट्रिपल तलाक को लेकर कानून बनाने को कहा है । कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को समर्थन से लग रहा है कि संसद में तीन तलाक पे कानून बनाने में सरकार को दिक्कत नहीं आएगी ।
