You are here

देर रात दुपट्टे से मुंह ढंककर स्कूटर पर अपने पुराने अंदाज में दिखी किरण बेदी

Kiran Bedi Roam In puducherry city at night आज की रिपोर्ट दिलचस्प ख़बरें देश बड़ी ख़बरें समाचार 

भारतीय पुलिस सेवा की प्रथम महिला अधिकारी और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी शुक्रवार रात को अपने पुराने रूप में दिखी । किरण बेदी शुक्रवार रात को महिला सुरक्षा का जायजा लेने के लिए स्कूटर पर पीछे बिना हेलमेट बाहर निकलीं । इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने दुपट्टे से चेहरा ढंक रखा था ।

किरण बेदी के इस कदम को कई लोगों ने सराहा, जबकि कुछ लोगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर उनकी आलोचना भी की । स्कूटर चला रही महिला ने भी हेलमेट नहीं पहना था । किरण बेदी ने हेलमेट नहीं पहनने पे अपना बचाव करते हुआ कहा – “हेलमेट नहीं पहनना एक  सहीं विकल्प था। दोनों कमजोर दिखना चाहते थे और यह देखना चाहते थे कि रात में स्कूटर ड्राइविंग करती महिलाओं के साथ कैसा सलूक होता है ।”

किरण बेदी ने ट्विटर पे नाइट राउंड की एक क्लिप शेयर की । बेदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा –‘‘महसूस किया कि पुडुचेरी महिलाओं के लिए रात में सुरक्षित है । कुछ कदम उठाने का सुझाव दूंगी ।“

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment