You are here

योगी ने क्यों कहा, ऐसा करो वरना उत्तर भारत रेगिस्तान बन जाएगा?

Yogi Adityanath Bihar Visit आज की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें बड़ी ख़बरें 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजकल ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ पर हैं। ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ बिजनौर से बलिया तक जाएगी । इस यात्रा को यूपी के होमगार्ड एसोसिएशन ने आयोजित किया है ।यात्रा में यूपी के एक लाख से ज्यादा होमगार्ड्स हिस्सा ले रहे हैं। छह सितंबर तक चलने वाली ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ यूपी के 25 जिलों तक पहुंचेंगी। इन 25 जिलों से गंगा गुजरती है।

यात्रा के पहले ही दिन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता की पहचान गंगा को बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को जिंदा रखना है तो गंगाजी को साफ रखना पड़ेगा।  योगी ने कहा कि अगर गंगा नदी नहीं बची तो मानकर चलिए कि उत्तर भारत रेगिस्तान बन जाएगा। हमें उत्तर भारत को रेगिस्तान बनने से बचाना है। योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर भी निशाना साधा। योगी कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही अंग्रेजी मानसिकता वाले लोगों ने असहिष्णुता का शिगूफा छेड़ा था।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment