You are here

दिलीप साहब की बीवी को डॉक्टरों ने ‘सावित्री’ बताया

डॉक्टरों ने बताया कि आठ दिन तक सायरा बानो ने दिलीप साहब की जबरदस्त सेवा की।

Dilip Kumar discharged from hospital, Saira Banu thanks fans and supporters आज की रिपोर्ट फिल्म समाचार 

डॉक्टरों ने बताया कि आठ दिन तक सायरा बानो ने दिलीप साहब की जबरदस्त सेवा की।

सिनेमा के सबसे पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार सलामत हैं। उन्हें आठ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। किडनी में इंफेक्शन के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया था। 94 साल के दिलीप कुमार को देखने अस्पताल के बाहर उनके फैंस जमा थे ।उनकी पत्नी शायरा बानो उन्हें व्हीलचेयर से अस्पताल के बाहर लाई ।

Dilip Kumar discharged after a week in hospital with wife Saira Banu at his side

डॉक्टरों ने शायरा बानों को ‘ सति सावित्री’  कहा तो शायरा बानों ने कहा कि दिलीप साहब कोहिनूर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि आठ दिन तक सायरा बानो ने दिलीप साहब की जबरदस्त सेवा की। आठ रात से वो सोई नहीं। अपने शौहर की हर बात का ख्याल रखा। जब दिलीप साहब की तबीयत बिगड़ी, उन्हें आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया तब भी सायरा बानो ने हिम्मत नहीं हारी, वो लगातार दुआ मांगती रहीं। सायरा बानो की ही दुआ और मेहनत का नतीजा रहा कि 94 साल के दिलीप साहब वापस घर लौटे।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment