You are here

कश्मीर में भेष बदलकर छिपा ज़ाकिर मूसा, आर्मी का अगला टारगेट

Zakhie Musa audio message एक्सक्लुसिव ख़बर देश समाचार 
कश्मीर को ‘मूसा’ से बचाना है। आतंकवादी ज़ाकिर मूसा कश्मीर के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है ।ज़ाकिर मूसा कश्मीर में अलकायदा का कमांडर बन गया है। वो कश्मीर में इस्लामी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अबु दुजाना को खत्म करने के बाद आर्मी का मनोबल काफी बढ़ चुका है और अब उनके टारगेट पर ज़ाकिर मूसा है।
पहली बार ऐसा हो रहा है जब पत्थरबाज एक आतंकवादी का नाम चिल्ला रहे हैं।पत्थरबाज ज़ाकिर मूसा का नारा लगाते सुनाई देते हैं। आर्मी से बचने के लिए ज़ाकिर भी पैंतरा बदल रहा है। वो भेष बदलकर घूम रहा है। अलग अलग तरीके के कपड़े पहन लेता है। कभी नकली दाढ़ी लगा लेता है, कभी टोपी पहनकर घूमता है। कश्मीर में जाकिर मूसा A ++ कैटेगरी का आतंकवादी है। पहले वो हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था। लेकिन बाद में वो अलग हो गया और कश्मीर में अलकायदा की शुरुआत कर दी।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment