विजेंदर ने जड़ा पीस पंच ,जीतने के बाद चीनी बॉक्सर को वापिस दी बेल्ट
भारत के स्टार मुक्केबाज और बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने चीनी बॉक्सर जुल्पिकार मियामैतियाली को आज मुंबई में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरा दिया । इस जीत के साथ विजेंदर ने WBO एशिया पैसिफ़िक सुपर मिडिलवेट और WBO ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट ख़िताब अपने नाम कर लिया । विजेंदर WBO एशिया पसिफिक मिडिलवेट चैंपियन पहले से ही थे, जबकि जुल्फिकार WBO ऑरियंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन थे । मैच जीतने के बाद जो विजेंदर ने बड़प्पन दिखाते हुए जुल्पिकार को उनका बेल्र्ट वापस कर दिया । विजेंदर ने कहा – ” ये ख़िताब चीनी बॉक्सर जुल्पिकार मियामैतियाली को देता हूँ । सीमा पर शांति के लिए मैं ऐसा कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि दोनों देशों शांति से रहे। ”
मुंबई में चीनी मुक्केबाज जुल्फिकार मैमैतियाली को 10 राउंड तक चले रोचक मुकाबले में 96-93, 95-94, 95-94 से मात दी। विजेंदर ने इसी जीत के साथ अपने प्रो-बॉक्सिंग करियर में ना हारने का रिकॉर्ड बरक़रार रखा । विजेंदर के खिलाफ जुल्फिकार मैमैतियाली ने बार बार फाउल किया जिसके कारण मैमैतियाली को अंक गवना पड़ा । जुल्फिकार ने विजेंदर के प्राइवेट पार्ट पर ही पंच जड़ दिया।
मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में विजेंदर सिंह और मैमतअली के बीच टक्कर देखने के लिए मुंबई में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी ।इस मुकाबला को देखने के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, गुलशन ग्रोवर, धनराज पिल्ले और योगगुरू रामदेव के अलावा कई और सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहे ।
विजेंदर ने बाउट जीतने के बाद ट्वीट किया –“यह जीत भारत और चीन के बीच शांति और मधुर सम्बन्ध के लिए समर्पित । जय हिन्द । “
Want to dedicate this victory towards peace and harmony between India and China! Jai hind ?? pic.twitter.com/O7yt5AjypV
— Vijender Singh (@boxervijender) August 5, 2017



