You are here

क्या 15 दिन में चीन सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है?

चीन के अखबार में जो लिखा जाता है वो पूरी तरह सरकार की लाइन होती है। सरकार जो खुद नहीं कहती वो अखबार में छपवाती है।

hina on Monday said that Pakistan-based terrorist outfits like JeM, LeT and the Haqqani network have been included in the BRICS joint declaration आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें 

चीन के अखबार में जो लिखा जाता है वो पूरी तरह सरकार की लाइन होती है। सरकार जो खुद नहीं कहती वो अखबार में छपवाती है।

भारत और चीन के बीच अब बात बहुत बढ़ गई है। इस बार चीन ने ऐलान कर दिया कि वो 15 दिन में बार्डर पर छोटा ऑपरेशन कर सकता है । चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज में इंस्टीटयूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स से जुड़े एक्सपर्ट के बहाने धमकी वाली खबर लिखी। इस खबर में लिखा गया, “अगर भारत डोकलाम में अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाता है तो चीन भारतीय सैनिकों को दो हफ्तों के भीतर निकाल बाहर करने के लिए एक छोटे स्तर का सैन्य ऑपरेशन कर सकता है। चीन सैन्य ऑपरेशन से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय को बता देगा।” 
इस खबर के जरिए चीन एक छोटे सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन की धमकी दे रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा, ” अगर मोदी सरकार ने अपनी गतिविधियां नहीं रोकी तो भारत को वो एक ऐसी जंग की तरफ धकेल देगा जिसे काबू करने की ताकत भारत के पास नहीं है”। चीन के अखबार में जो लिखा जाता है वो पूरी तरह सरकार की लाइन होती है। सरकार जो खुद नहीं कहती वो अखबार में छपवाती है।
चीन एक तरफ अखबारों के जरिए युद्ध राग अलाप रहा है दूसरी तरफ कोलकाता में चीन के कॉन्सुल जनरल मा झांग्वू ने कहा कि  भारत और चीन तो भाई बहन जैसे हैं. बातचीत से हर मसले को सुलझाया जा सकता है। ये भाई बहन का नारा 1962 की याद दिलाता है। 55 साल पहले भी नेहरू और चीन के नेता चाउ उन लाई ने हिंदी चीनी भाई भाई का नारा दिया था और बाद में हमला बोल दिया गया था। इस बार भी मुंह पर दोस्ती और पीठ पीछे कुश्ती की साजिश रची जा रही है।
भारत और चीन के बीच 16 जून से झगड़ा बढ़ता जा रहा है। चीन की आर्मी ने जबरदस्ती भारत चीन और भूटान ट्राइजंक्शन के पास सड़क बनाना शुरू कर दिया। इसी जिद की वजह से डोकलाम टेंशन का मैदान बन गया।डोकलाम सिक्किम के नाथूला दर्रे से 17 किलोमीटर दूर है। चीन के सरहद के पास आखिरी यादोंग से ये 14 किलोमीटर दूर बताया जाता है। अब चीन कह रहा है उसकी सेना डोकलाम तक आएगी और भारत को बताकर छोटा ऑपरेशन किया जाएगा।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment