कश्मीर में दो आतंकी मरे, दो जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने फिर कायराना हमला किया। इस बार शोपियां के जाईपोरा कस्बे में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलियां चलाई गई । मेजर कमलेश पांडे और सिपाही तानजिंन छुलतिंम शहीद हो गए । सेना अपना ऑपरेशन शुरू करती इससे पहले आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। दरअसल आर्मी को तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। ऑफिसर गाड़ी से नीचे उतरे और उन्होंने आतंकवादियों को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन आतंकवादियों ने उल्टे गोलियां चला दी। कुछ देर बाद एक और एनकाउंटर हुआ। शोपियां में हिजबुल के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इन दोनों का नाम आकिब इत्तू और सोहेल राथर था। इन आतंकियों ने पांच पुलिसवालों को प्वाइंट ब्लैंक रेज से मारा था।
