You are here

चीन को युद्ध की धमकी देने का करारा जवाब मिला

China comes to backfoot after sushma swaraj warning in parliament देश समाचार 
चीन के राष्ट्रपति, चीन के विदेश मंत्रालय और चीन की आर्मी तीनों ने पिछले दो हफ्ते में बार-बार भारत को धमकी देने की कोशिश की । चीन के सरकारी अखबारों ने भारत के खिलाफ एजेंडा चलाया और अखबार के पन्ने भर दिए। चीन के अखबारों में भारत को युद्ध की धमकी दी गई और अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया।
संसद में विदेश नीती के सवाल पर बहुस हुई तो सबसे ज्यादा सवाल डोकलाम के मुद्दे पर पूछे गए। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सधे लहजे में चीन को जवाब दिया। सुषमा ने कहा, “इस तरह की चीजों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम खासतौर पर भाषा संयम बहुत ज़रूरी होता है.. उतावले होने के पर संकट का हल नहीं निकलता… धीरज भी बनाए हुए हैं… तैयारी के लिए ही सेना होती है.. लेकिन समस्या का समाधान युद्ध नहीं होता… युद्ध के बाद भी संवाद होता है… अकलमंदी का तकाजा है कि युद्ध से पहले ही समाधान ढूंढ लो… हम चीन के साथ बाइलेटरल संबंध पर बात कर रहे हैं.. हर मुद्दे पर बात कर रहे हैं.. उसी से हल निकलेगा”।

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment