You are here

चीन ने किया झूठा दावा, “भारत के 400 जवान चीन में घुस आए”

15 पन्नों में चीन ने लिखा है कि 16 जून 2017 को चीन ने सड़क बनाना शुरू किया और 18 जून को भारतीय सैनिक हथियार और दो बुलडोजर लेकर आ गए।

Chinese media claim 400 indian army entered chinese border अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट दुनिया बड़ी ख़बरें समाचार 

15 पन्नों में चीन ने लिखा है कि 16 जून 2017 को चीन ने सड़क बनाना शुरू किया और 18 जून को भारतीय सैनिक हथियार और दो बुलडोजर लेकर आ गए।

चीन अब झूठ बोलने लगा है। इस बार उसने दावा किया है कि सड़क निर्माण रोकने के लिए भारत के 400 जवान चीन के इलाके में घुस आए थे । भारतीय जवानों ने वहां तंबू गाड़ दिए।  चीन के सरकारी मीडिया में दावा किया गया कि 400 में से 360 जवान वापस लौट गए लेकिन 40 जवान अब भी चीनी इलाके में डटे हुए हैं।
इस बार चीन की तरफ से 15 पन्ने का लिखित बयान जारी किया गया है, जिसमें ये लिखा हुआ है। इस बयान में एक और बात लिखी है कि 40 जवानों के साथ साथ एक बुलडोजर भी चीन की ज़मीन पर मौजूद है। चीनी ने धमकी देते हुए कहा कि भारत अपने 40 जवानों और बुलडोजर वापस ले जाए। 15 पन्नों में चीन ने लिखा है कि 16 जून 2017 को चीन ने सड़क बनाना शुरू किया और 18 जून को भारतीय सैनिक हथियार और दो बुलडोजर लेकर आ गए। चीन का नया दावा है कि भारतीय सैनिक चीन के सरहद के 100 मीटर अंदर तक आ गए थे। उन्होंने तीन टेंट लगा लिए, दो बुलडोजर लेकर आए थे। लेकिन बाद में दो टेंट हटा लिए गए और एक बुलडोजर वापस चले गए।
भारत के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि चीन का दावा पूरी तरह झूठा है। भारत के एक भी सौनिक ने सरहद पार नहीं किया। अब भी भारतीय सैनिक अपनी ज़मीन पर खड़े हैं।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment