You are here

अबु दुजाना अय्याश था, किसी भी लड़की के घर में घुस जाता

Lashkar Top Commander Abu Dujana killed in kashmir एक्सक्लुसिव ख़बर ख़ास ख़बर 
कश्मीर के नाम पर कश्मीरी लड़कियों के साथ मनमानी करता था आतंकवादी अबु दुजाना।  लश्कर कमांडर अबु दुजाना के बारे में जो बातें पता चली वो कश्मीर का सबसे बड़ा सीक्रेट था । लश्कर का टॉप कमांडर कश्मीर में किसी भी घर में घुस जाता था, उस घर में मौजूद बहन बेटियों को परेशान करता था। उनके साथ बदसलूकी करता था। वो बहन बेटियां उससे डरकर कुछ कहती नहीं थी। पुलिस के पास कई शिकायतें हुई, लड़कियों ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद आर्मी और पुलिस ने अबु दुजाना जैसे अय्याश आतंकवादी को पकड़ने का प्लान बनाया। अब पाकिस्तान से आए इस अय्याश आतंकवादी का अंत हो गया।
इस आतंकवादी के बारे में कुछ बातें और पता चली है। ये कश्मीर की लड़कियों से जबरदस्त शादी रचाता था। उनके साथ संबंध बनाता था। इसके अलावा अबु दुजाना की दस से ज्यादा गर्लफ्रेंड थी। वो लश्कर के लड़कों से बैंक लूटने के लिए कहता, कश्मीर के अमीर लोगों से भी पैसे वसूलता था और इन पैसों को लड़कियों पर खर्च करता था।
अय्याशी की इसी लत में अबु दुजाना मारा भी गया। पुलवामा के हाकरीपुरा इलाके में दुजाना की गर्लफ्रेंड रहती थी। वो उससे मिलने बार-बार आता था। फरवरी महीने में अबु दुजाना को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था। पत्थरबाजों की मदद से वो भाग गया लेकिन उसका आईफोन पीछे छूट गया था। ये आईफोन पुलिस के हाथ लग गया और अबु दुजाना की सारी गंदी हरकत पता चल गई। अबु दुजाना के इसी फोन से इसके अड्डे तक पहुंचने में कामयाबी मिली। आज सिर्फ आतंकी का अंत ही नहीं हुआ, एक अय्याश का अंत भी हुआ है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment