सोशल मीडिया पे वायरल तस्वीर जो हमें भाईचारा का पाठ पढ़ाती है
कश्मीर से आप के पास अक्सर हिंसक प्रदर्शनों और आतंकी घटनाओं की खबर पहुँचती है । पत्थरबाजों के पत्थर से जवान के साथ-साथ 125 करोड़ देशवाशी के भावना भी हाहत होती है ।सोशल मीडिया पे एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे देख कर आप भी सोचेंगे की अगर हम भाईचारे से रहे तो कोई भी मुसीबत का सामना करने में समर्थ है । उम्मीद है की ये तस्वीर कश्मीर में अमन और शांति की पहल करेगी ।
तस्वीर में आप देख सकते है कि ड्यूटी के दौरान वर्दी में पुलिस का एक जवान नमाज पढ़ रहा है और बगल में ही सीआरपीएफ का एक जवान उसकी सुरक्षा कर रहा है।
सीआरपीएफ के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट ने इस तस्वीर को ट्वीट कर लिखा –“शांति के लिए भाई एकसाथ “।
"Brothers-in-arms for peace" – CRPF Srinagar pic.twitter.com/QfsOIKbHoa
— Srinagar Sector CRPF 🇮🇳 (@crpf_srinagar) July 29, 2017



