अब हर महीने महंगा होगा गैस सिलेंडर
मार्च, 2018 में घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
मार्च, 2018 में घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
अब सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर हर महीने 4 रुपए महंगा होगा। केंद्र सरकार ने ऐलान किया कि ऐसा अगले साल मार्च तक होगा । मार्च, 2018 में घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। पहले इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम से सब्सिडी पर मिलने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर हर महीने 2 रुपए कीमत बढ़ाने का आदेश दिया था। लेकिन अब हर महीने दाम 4 रुपए बढ़ाया जाएगा।
इस वक्त हर कनेक्शन पर एक साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते हैं। जुलाई में एक सिलेंडर पर 86 रुपए सब्सिडी दी गई। ऑयल कंपनियां अब तक दो बार सिलेंडरों के दाम बढ़ा चुकी हैं। अब मार्च 2018 तक सिलेंडरों के दामों में 32 रूपए की बढ़ोतरी होगी, जो पिछले 6 साल में सबसे ज्यादा होगी। दिल्ली में अभी सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 477 रुपए हैं, जबकि पिछले साल जून में यह 419 रुपए में मिलता था। यानी कि एक साल में 58 कीमत बढ़ गई।



