अलकायदा ने ज़ाकिर मूसा को कश्मीर का कमांडर बनाया
आतंकी संगठन अलकायदा ने जाकिर मूसा को कश्मीर में अपना कमांडर बनाया है। ऐसा पहली बार हुआ जब अलकायदा ने किसी आतंकवादी को भारत में अपना कमांडर घोषित किया हो। जाकिर मूसा लश्कर से निकाले गए आतंकी अबु दुजाना के संपर्क में था। जाकिर मूसा पहले कश्मीर में हिजबुल का कमांडर था। लेकिन बाद में जाकिर मूसा ने कश्मीर में शरिया कानून लागू करने की वकालत की। हुर्रियत नेताओं का सिर काटने की धमकी दी। इसके बाद हिजबुल ने उसे निकाल दिया, जाकिर मूसा ऑडियो और वीडियो जारी करता रहता है।
