You are here

विराट ने छोडी डाइटिंग, लंका को हराने के लिए क्या खा रहे हैं?

टीम इंडिया सुबह साढ़े 8.30 बजे नाश्ता करती है। फिर दोपहर 12 बजे लंच होता है। दोपहर 2.30 बजे नाश्ता होता है और शाम 5 बजे खाना खा लेते हैं।

आज की रिपोर्ट दिलचस्प ख़बरें पसंदीदा खबर 

टीम इंडिया सुबह साढ़े 8.30 बजे नाश्ता करती है। फिर दोपहर 12 बजे लंच होता है। दोपहर 2.30 बजे नाश्ता होता है और शाम 5 बजे खाना खा लेते हैं।

श्रीलंका के गॉल में प्रैक्टिस के बात विराट कोहली की टीम ने भरपेट खाना खाया। विराट कोहली के बारे में कहा जाता था कि वो रोटी चावल से कोसों दूर हैं। लेकिन इस बार वो चिकन करी, चावल खाते दिखे और करी में तेल तैर रहा था। इस खाने के पीछे विराट की दलील थी कि श्रीलंका में नमी बहुत ज्यादा है, इसलिए ऐसा खाना जरूरी है।
ये जानकर भी आप चौंक जाएंगे की टीम के रात के खाने का वक्त शाम पांच बजे तय किया गया है। सुबह साढ़े 8.30 बजे टीम नाश्ता करती है। फिर दोपहर 12 बजे लंच होता है। दोपहर 2.30 बजे नाश्ता होता है और शाम 5 बजे खाना खा लेते हैं। बीसीसीआई की तरफ से जारी वीडियो में हार्दिक पांड्या दही और चावल खाते दिखाई दिए। उन्होंने कहा, श्रीलंका में इस वक्त बहुत ठंड है, इसलिए दही चावल ही ठीक है। दरअसल पांड्या मजाक कर रहे थे, श्रीलंका में उमस भरी गर्मी हो रही है और ज्यादा गर्मी में बीमार ना हो जाएं इसलिए दही चावल खाना पड़ रहा है।
लेकिन टीम इंडिया के स्पीड स्टार भुवनेश्वर कुमार दही और दाल खाकर गुजारा कर रहे हैं। वो कहते हैं कि श्रीलंका दौरे के लिए वो स्पेशल डाइट पर हैं।  लेकिन दूसरे गेंदबाज उमेश यादव की प्लेट फुल दिखी। उन्होंने अपनी थाली में चिकन और नान रखा और मजे में खाया। उनका कहना था कि हफ्ते में एक दिन तो भरपेट तो खा ही सकते हैं।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment