पाकिस्तान में फिदायीन ने 26 की जान ली, अफगानिस्तान में 34 की
पाकिस्तान के लाहौर में फिदायीन बम धमाके में 26 लोगों के मारे जाने खबर है। ये आत्मघाती हमला पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के घर और दफ्तर के पास हुआ है। यहां अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था, उसी अफरातफरी में फिदायीन घुस आया और उसने खुद को उड़ा दिया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फिदायीन हमलावर कार लेकर आया और उसने कार के साथ खुद को उड़ाया और 35 लोग मारे गए। ये धमाका अफगानिस्तान के मुख्यकार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के सहायक मोहम्मद महकिक के घर के नजदीक हुआ । इस इलाके में शिया हजारा समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। छह महीने में फिदायीन हमलों में 1700 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं ।
