You are here

महिला क्रिकेट विश्वकप फाइनल: इंडिया बोले दिल से ,बेटी कप लाएगी लॉर्ड्स से

1983 में कपिल देव ने लॉर्ड्स के मैदान पे विश्वकप जीत कर पुरुष क्रिकेट टीम को ऊचाईयों पे पहुँचा दिया था । उम्मीद है की मिताली की टीम की लॉर्ड्स फतह महिला क्रिकेट में एक क्रान्ति लाएगी ।

India to play England today in women world cup final at Lords क्रिकेट खेल 

1983 में कपिल देव ने लॉर्ड्स के मैदान पे विश्वकप जीत कर पुरुष क्रिकेट टीम को ऊचाईयों पे पहुँचा दिया था । उम्मीद है की मिताली की टीम की लॉर्ड्स फतह महिला क्रिकेट में एक क्रान्ति लाएगी ।

भारतीय महिला टीम आज जब लॉर्ड्स के क्रिकेट मैदान पर  इंग्लैंड से दो दो हाथ  करने कदम रखेगी तो उनके पास इतिहास बनाने का मौका होगा । महिला टीम ने हरफनमौला  हरमनप्रीत कौर के धुआंधार बल्लेबाजी  के बदोलत ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा कर  विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई है । मिताली की टीम ने अगर आज क्रिकेट के मक्का ‘लॉर्ड्स’ को फतह किया तो ,महिला वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में वह पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी ।भारतीय टीम इस से पहले 2005 के विश्वकप फाइनल में  पहुंची  थी  लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी  ।


भारतीय टीम ने लीग मैच में इंग्लैंड को 35 रनों से हराया था । स्मृति मंधाना (प्‍लेयर ऑफ द मैच) , पूनम राउत  और कप्तान मिताली राज ने मैच में अर्धशतक बनाया था । स्मृति मंधाना  कई मैचों से फॉर्म में नहीं चल रही है , उनके पास फॉर्म में आने का इस से बेहतर समय नहीं होगा।भारत के शीर्ष क्रम की चारों  बल्लेबाज इस विश्व कप में सेंचुरी लगा चुकी हैं । मिताली राज अब तक 3 अर्धशतक और एक शतक की बदौलत 392 रन बना चुकी हैं। वे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं और आस्ट्रेलिया के एलिसे पेरी से सिर्फ 12 रन पीछे है । भारत की दीप्ति शर्मा 12 विकेट से साथ विश्वकप में ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के श्रेणी में तीसरे नंबर पे है ।इंग्लैंड टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर 2 टीम है  इसलिए  भारतीय टीम इंग्लैंड टीम को  कमजोर समझने की भूल  बिल्कुल नहीं करेगी ।


भारतीय टीम के लिए  एक बुरी  खबर है , वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को नेट प्रैक्टिस के दौरान कंधे में चोट लगी है और उनके फाइनल में खेलने पर संशय बरकरार है ।

मैच से पहले बीसीसीआई ने एक अच्छा काम किया और अपनी तिजोरी खोली ।भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को  50-50 लाख और सपोर्ट स्टाफ को  25-25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है ।


1983 में  कपिल देव ने लॉर्ड्स के  मैदान पे विश्वकप जीत कर पुरुष क्रिकेट टीम को ऊचाईयों पे पहुँचा दिया था । उम्मीद है की मिताली की टीम की लॉर्ड्स  फतह महिला क्रिकेट में एक क्रान्ति लाएगी ।

टीमें:


भारत: मिताली राज (कप्तान ) , स्मृति मंधाना, पूनम राउत,  हरमनप्रीत कौर, , वेदा कृष्णामूर्ति , एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, मोना मेशराम, शिखा पांडे, पूनम यादव, नुजहत परवीन, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा  ।

इंग्लैंड – हीथर नाइट (कप्तान) , टैमी बेयुमाउट , साराह टेलर (विकेटकीपर),जॉर्जी एल्वीस, जेनी गन, एलेक्स हार्टलेए, कैथरीन ब्रंट, डेनियल हैजेल, बेथ लैंग्सटन, लौरा मार्श, नताली स्कीवर, फ्रान विल्सन, डेनियर व्याट, लॉरेन विनफील्ड, अन्या श्रूब्सोले ।

इस मैच का प्रसारण 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पे होगा ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment